रायगढ़

पारिवारिक विवाद बनी वजह…बेटे ने पिता को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – परिवारिक विवाद के बाद अपने पिता पर ईट से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को
लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाजोरी का है। जहा पुलिस को एक जनवरी को सूचना मिली कि गांव में किसी व्यक्ति की हत्या हुई है। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। इस दौरान गांव के ही रतिराम नागवंशी अपने घर के बाहर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जहाँ उसके सिर, माथे, आंख, और कनपटी पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस की पूछताछ करने पर दिलेश्वर नागवंशी ने कबूल किया कि उसने अपने पिता की हत्या की है। आरोपी दिलेश्वर नागवंशी ने बताया कि 27 दिसंबर को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गया था और उन्हें साली के घर छोड़ आया था।

31 दिसंबर की दोपहर रतिराम नागवंशी ने बच्चों को वापस लाने को लेकर झगड़ा किया। विवाद के दौरान गुस्से में आकर दिलेश्वर ने ईंट से अपने पिता के सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी और आरक्षक मन्नु खड़िया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...