बिलासपुर

जानलेवा तंबाकू से बचाव के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ अलंग ने सभी को तंबाकू एवं अन्य धूम्रपान से दूर रहने की शपथ दिलायी

उदय सिंह

तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य तो खराब होता ही है साथ ही इलाज में आर्थिक स्थिति भी बिगड़ जाती है। जो लोग तंबाकू का सेवन करते हैं वे स्वास्थ्य और आर्थिक संकट दोनों से सामना करना पड़ता है। इसका सेवन किसी भी प्रकार से लाभप्रद नहीं है बल्कि तंबाकू की वजह से कई लोगों के परिवार बिखर चुके हैं। इसलिये तंबाकू से स्वयं दूर रहे हैं और अपने परिचितों को भी इसके दुष्प्रभाव बताएं। तंबाकू या अन्य धूम्रपान के सेवन को दृढ़ इच्छाशक्ति के जरिये छोड़ा जा सकता है।

उक्त बातें कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कहीं। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज जागरूकता रैली का आयोजन नेहरू चौक से किया गया। इसके बाद कंपनी गार्डन में नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। बैनर-पोस्टर में स्लोगन लिखकर लोगों को तंबाकू एवं अन्य धूम्रपान ना करने के लिये सचेत किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिये धूम्रपान ना करने का संदेश दिया।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,