कोटा

विवाद के बाद अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर, घर मे आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

कोटा – पारिवारिक विवाद के बाद अपने पिता के ऊपर जानलेवा हमला कर घर को आग लगाने वाले आरोपी को बेलगहना पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रमनपारा बहेरामुड़ा निवासी प्रीतम सिंह उइके ने बुधवार शाम को पारिवारिक विवाद को लेकर अपने पिता लक्षण सिंह को जान से मारने की धमकी देते हुए उनपर हमला कर दिया था। यही नहीं आरोपी युवक ने घर में रखे हीरो हौंडा मोटर साइकिल,पैरावट एवं झोपडी को आग के हवाले कर दिया। उक्त मामले में प्रार्थी पिता ने घटना की शिकायत बेलगहना चौकी में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने मामले में जांच के बाद आरोपी प्रीतम सिंह उइके को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही मे प्रआर बी करकेट्टा, आर विनोद यादव, कौशल बिंझवार का योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,