बिलासपुरस्वास्थ्य

योग दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, राजस्व के लंबित प्रकरणों के निपटारे के भी दिए निर्देश

उदय सिंह


कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने मंगलवार को मंथन सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्व मामलों को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री जनदर्शन की शिकायतों को प्राथमिकता से हल करें। उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले मुख्य आयोजन की समीक्षा की। डाॅ.अलंग ने सभी विभागों को योग दिवस के कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि आयोजन में अधिक से अधिक नागरिक योग करने पहुंचे। इसके लिये आवश्यक प्रचार-प्रसार करें। योग प्रशिक्षकों की मौजूदगी में योग दिवस पर योगाभ्यास कराया जायेगा। बैठक में डाॅ.अलंग ने विभिन्न नगरीय निकायों के वार्ड परिसीमन की जानकारी ली।

उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि किसान शिविर में किसानों को केसीसी और बी-1, पी-2 उपलब्ध कराया जाये। इसके साथ ही राजस्व मामलों का निराकरण शीघ्रता से करें। उन्होंने ग्राम देवरीखुर्द में पेयजल समस्या दूर करने के लिये पीएचई के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के शुरू होते ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। वृक्षारोपण के लिये विभिन्न कालेज और स्वयंसेवी संस्थाओं से सहायता ली जायेगी। इसके साथ ही सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय में पड़ी खाली जमीन पर वृक्षारोपण करें। बैठक में नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री रितेश अग्रवाल ने पशु चिकित्सा विभाग, उद्यानिकी और कृषि विभाग के अधिकारियों से योजना के संबंध में प्रगति रिपोर्ट ली।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,