मस्तूरी

मस्तूरी पुलिस ने आखिरकार पकड़ ही लिया नाबालिग शातिर चोर को….चार चोरियों का किया खुलासा

उदय सिंह

मस्तूरी- मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई विभिन्न चोरियों के मामले में पड़ताल के दौरान मस्तूरी पुलिस ने एक नाबालिग शातिर चोर को पकड़ा है, जिसने एक के बाद एक चोरियों को अंजाम दिया था। दरअसल मस्तूरी मल्हार मेंन रोड में स्थित शिवा ट्रेडर्स के संचालक महेश कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने फरवरी माह में काउंटर का ताला तोड़कर 9 हजार रुपए की चोरी की थी, जिसके बाद एक और शिकायत आई थी कि मल्हार स्थित गायत्री मेडिकल स्टोर में ताला तोड़कर 25 हज़ार रुपए नगद की चोरी की गई थी, जहाँ सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के संबंध में अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पतासाजी के दौरान नाबालिग के इस मामले में होने की पुष्टि हुई, जिसे अपने कब्ज़े में लेकर पूछताछ की गई तो उसने इस दोनों चोरियों के अलावा दो और चोरियों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

शातिर आरोपी

मस्तूरी पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग शातिर चोर है, जिसने शातिर तरीके से चार चोरियों को अंजाम दिया है, शातिर में कुल 88 हजार 500 रुपए चारो चोरियों से उड़ाए थे, जिसकी निशान देही पर चोरी की रकम से खरीदे गए होंडा एक्टिवा वाहन कीमत 65 हजार रुपए को बरामद किया गया है, वही शेष रकम खर्च होने की जानकारी मिली है, फ़िलहाल सभी चोरियों का खुलासा होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,