बिलासपुर

रात 9 बजे के बाद और लगातार 31 मार्च तक घरों में रहने की अपील की कलेक्टर ने….प्रशासन नागरिकों की मदद के लिए सदैव उपलब्ध

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान स्वस्फूर्त होकर जनता द्वारा किये जा रहे सहयोग की सराहना की है और रात 9 बजे के बाद भी लगातार 31 मार्च तक लोगों से घरों में बने रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की मदद के लिए सभी तैयारियों के साथ सदैव उपलब्ध है। कलेक्टर ने अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये 31 मार्च तक सार्वजनिक स्थल पर न जायें, अनावश्यक भीड़ से बचें

और अपने-अपने घरों पर ही समय व्यतीत करें। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान और कार्य-स्थल भी लगातार बंद रखें। कहीं भी किसी कारण से एकत्र न हों और न ही रुककर खड़े हों। उन्होंने कहा कि आपका सहयोग कोरोना वायरस से होने वाली महामारी के फैलाव और संक्रमण को रोकेगा। यह कदम राष्ट्रहित और कर्तव्यपराणता के रूप में उदाहरण बनेगा।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,