रतनपुर

मारपीट के बाद घायल युवक की मौत, मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा थाना….आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शांत हुआ मामला

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसदा परसोढ़ी निवासी कार्तिक राम सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष का विवाद 17 जनवरी को नयापारा परसदा में रवि सूर्यवंशी और उसके साथियों के साथ हुआ था, जहाँ आरोपी रवि सूर्यवंशी और उसके साथियों ने कार्तिक की बुरी तरह पिटाई कर दी थी,

घटना के बाद पीड़ित ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। मामले में अब घटना के 11 दिनों बाद पीड़ित की मौत हो गई है, जिसमें परिजनों के अनुसार मारपीट की घटना से कार्तिक को अंदरूनी चोट लगी थी,

जिसकी वजह से उसकी तबियत खराब हुई और उसे सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान कार्तिक ने दम तोड़ दिया। बीती रात युवक की मौत होने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक के शव को लेकर रतनपुर थाने का घेराव कर दिया और मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

आक्रोशित ग्रामीणों के हंगामे के बाद थाना प्रभारी ने आनन फानन में आरोपी रवि सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया, वही बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया,

जिसके बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया है। मामले में पहले ही पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया था, वही अब युवक की मौत के बाद हत्या का अपराध दर्ज किया जाएगा, पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस विवेचना में जुट गई है।

आदतन अपराधी

मामले में पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है, जो आय दिन किसी न किसी से विवाद और गुंडागर्दी करता रहता है, आरोपी के मारपीट से युवक की मौत के बाद सभी ग्रामीण आक्रोशित है, जो आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,