रायपुर

रिकवरी एजेंट द्वारा अपराधियों की तरह ट्रक को किया गया सीज…ड्राइवर को बनाया बंधक, मामला दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर- निजी बैंक के रिकवरी एजेंट द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे एचडीबी बैंक के एजेंट द्वारा बिना नोटिस दिए गाड़ी को सीज कर ड्राइवर के साथ मारपीट करने के मामले में प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी क्रमांक CG10AS2734 अशोक लिलेंड का ड्राइवर ताराचंद चंदेल एक सितंबर को गोल्डन मार्केट , भनपुरी में गाड़ी में बैठा हुआ था। तभी अचानक CG04MP9388 कार में 4 लोग अचानक वहा पहुंच गए। जिसके बाद ड्राइवर ताराचंद चंदेल से गाली गलौच करते हुए गाड़ी की चाबी छीन उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। इस दौरान उन्होंने अपना नाम रफिक खान , राजा बताया था। जो पंकज यादव और विक्रम द्वारा लगातार फ़ोन पर बात कर रहे थे। काफी देर बाद ड्राइवर ताराचंद चंदेल उनके चंगुल से भागने ने सफल हुआ। जिसके बाद उसने तत्काल अपने मालिक आशीष तिवारी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वाहन स्वामी आशीष तिवारी ने एचडीबी बैंक के अफसरों से बात की। जहा भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। प्रार्थी के अनुसार एचडीबी बैंक के अफसरों ने बिना नोटिस दिए गुपचुप तरीके से नियम विरुद्ध उनके वाहन को सीज किया है। उनके अनुसार उनके वाहन की मात्र 2 महीने की किश्त बची थी। जबकि नियम यह है। की तीन माह तक किश्त नही पटने की स्थिति में उपभोक्ता को बैंक द्वारा नोटिस जारी किया जाता है। उसके बाद ही गाड़ी सीज करने की कार्यवाही की जाती है। लेकिन उक्त प्रकरण में इन नियमों को ताक में रखकर रिकवरी एजेंट द्वारा गुंडागर्दी करते हुए मारपीट किया गया है। वही इस पुरे मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,