पचपेड़ी

पचपेड़ी: नए साल में पिकनिक के दौरान ग्रामीण युवक से बेरहमी से मारपीट…चार आरोपियों पर मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विद्याडीह लीलागर नदी एनीकट के चंदेल घाट में नववर्ष के अवसर पर पिकनिक मनाने गए युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अजीत कुर्रे निवासी ग्राम जलसों, खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उन्होंने थाना पचपेड़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 1 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे वे अपने साथियों योगेन्द्र सिंह कमलाकर, बलवीर सिंह राय, मृगनेश कुर्रे, दुर्गेश बंजारे एवं राहुल कमलाकर के साथ नववर्ष के उपलक्ष्य में विद्याडीह लीलागर नदी एनीकट चंदेल घाट पिकनिक मनाने गए थे। शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच ग्राम विद्याडीह के ही रहने वाले करन, भुजबल यादव, अनुप कश्यप एवं राजा साहू ने उन्हें देखकर अश्लील गाली-गलौच शुरू कर दी। जब प्रार्थी एवं उसके साथियों ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए अजित कुर्रे के ऊपर हाथ-मुक्का, बेल्ट, चूड़ा एवं रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में प्रार्थी अजीत कुर्रे के सिर, चेहरे, पीठ एवं दोनों पैरों में चोटें आई हैं। घटना के दौरान उसके साथी मौके पर मौजूद थे जो बीच बचाव किए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...