कोटा

बाइक चलाने के शौक ने युवक को बनाया चोर…ढाबे के सामने से उठाई थी गाड़ी, सीसीटीवी फुटेज ने पहुँचाया जेल

प्रेम सोमवंशी

कोटा – मुख्य मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट के सामने खड़े मोटरसाइकिल वाहन को चोरी करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने महज दो घंटे के अंदर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया है,कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे प्रार्थी दुर्गेश साहू पिता चतुर्थ साहू निवासी फिरंगी पारा ने कोटा थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कोटा बिलासपुर मार्ग पर स्थित मित्र मिलन ढाबा के सामने से अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन क्रमांक- CG10AH3822 होंडा SP साईन की चोरी हो गई है, मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा मौके पर टीम भेजकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  आरोपी की पहचान सुभम गंधर्व पिता मनहरन गंधर्व  उम्र 19 वर्ष निवासी फिरंगीपारा कोटा के रूप में हुई,

वहीँ पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा  ढाबा के सामने से मोटरसाइकिल चलाने के शौक में चोरी करना कबूल किया,कोटा पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी को महज दो घंटे में गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका,प्रधान आरक्षक नीलागर सेठ, आरक्षक अंकित जायसवाल, हरनारायण नेटी की मुख्य भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ...