बिलासपुर

15 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब अरपा पार को पूर्व मंत्री ने अलग नगर निगम क्यों नहीं बनाया, अब फिर जनता देगी जवाब :- शैलेश पांडेय

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भाजपा के बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के जन घोषणा पत्र को लेकर विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि 15 साल तक भाजपा शासन काल में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को अरपा पार को नया नगर निगम बनाने की याद नहीं आई अब जब चुनाव करीब है और एक हफ्ते बाद मतदान होना है तो भाजपा उम्मीदवार बिलासपुर विधानसभा मे एजुकेशन हब बनाने, महानगर तक हवाई सेवा शुरू करने तथा गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने की बात कर रहे हैं केंद्र में भाजपा की सरकार है, पिछले 5 साल से महानगर तक हवाई सेवा के लिए बिलासपुर के लोग संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अभी तक केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार ने देश के महानगर से बिलासपुर की हवाई सेवा को नहीं जोड़ा । कांग्रेस उम्मीदवार शैलेश पांडे ने पूर्व मंत्री के जन घोषणा पत्र को लेकर कहा है कि गरीबो के मकान आवंटन का काम केंद्र की भाजपा की सरकार ने रोका है । केंद्र ने पैसा नहीं दिया इसलिए गरीबों का मकान नहीं बन पाया । हमारे मुख्यमंत्री ने तो गरीबो के खाते में मकान बनाने के लिए पैसा भी दे दिया है। 15 साल तक भाजपा बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी नहीं बनाया।

पांडेय ने कहा है कि अरपा नदी को संवारने का काम कांग्रेस ने शुरू कर दिया है तब आज भाजपा को अरपा नदी में डेम की याद आ रही है । उन्होंने कहा कि अरपा पार को नया नगर निगम बनाने की तैयारी तो हमने की है। सबसे पहले कांग्रेस विधायक होने के नाते सरकंडा क्षेत्र की जनता की मांग के रूप हमने नया नगर निगम बनाने की बात कही थी । 15 साल भाजपा ने शहर की यातायात व्यवस्था को नहीं सुधारा । वार्डों में चिकित्सालय नहीं खोले और ना ही भाजपा शासन काल में छात्रावास खुला, अब चुनाव के लिए पूर्व मंत्री वोट बटोरने के लिए जन घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। शहर की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। शैलेश पांडे ने जन घोषणा पत्र को भाजपा का शिगुफा बताते हुए कहा है कि एक बार फिर भाजपा ने शहर की जनता को धोखा देने के लिए यह घोषणा पत्र जारी किया है । पूर्व मंत्री को शहर की जनता ने पहले ही नकार दिया है। अब प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और बिलासपुर की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी और कांग्रेस को ही शहर की जनता का आशीर्वाद मिलेगा । शहर की जनता के मांग के अनुरूप हम शहर का संमुचित विकास करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे...