मस्तूरी

जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला…मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमडीह में नेचर सिटी उसलापुर बिलासपुर निवासी बिसाहू राम डहरिया की जमीन है जहाँ उनके द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है, जहाँ 10 अप्रैल की सुबह 11 बजे के आसपास वह अपनी कार से निर्माण कार्य को देखने कोसमडीह गए हुए थे, इसी दौरान उनका उनके छोटे भाई गणेश राम डहरिया से खेत मे खेती करने के नाम पर विवाद हो गया, जहाँ आरोपी छोटे भाई गणेश राम डहरिया ने बड़े भाई बिसाहू राम डहरिया पर पाइप नुमा धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे खून से लथपथ बिसाहू राम वही गिर पड़े,

जब घटना की जानकारी आस पास के लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना रिश्तेदार और परिजनों को दी, जो घायल बिसाहू राम को लेकर अपोलो हॉस्पिटल पहुँचे जहाँ उनका गंभीर हालत में उपचार किया जा रहा है। वही बिसाहू राम डहरिया का पर्स, मोबाईल जिसमें सिम नंबर 9425227144 एवं नगदी रकम 10000/- रूपये गायब है, जिसकी शिकायत घायल बिसाहू राम डहरिया के पुत्र डॉ यशवंत कुमार डहरिया ने मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने गणेश राम डहरिया के खिलाफ धारा 307-IPC के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...