रतनपुर

चोरों ने एक ऑटो चालक को लगाया चूना, चोरी कर ले गए पहिए…. फिर ऑटो को लावारिश छोड़ हो गए फरार

रतनपुर जुगनू तंबोली

बिलासपुर- एटीएम ब्रेक और चोरों के आतंक के मामलों को सुलझाने रतनपुर पुलिस की पसीने छूट रहे हैं तो वहीं एक और पेचीदा मामला रतनपुर थाने में प्रकाश में आया है इस मामले में चोरों ने नाही ताले तोड़े और ना ही एटीएम,लेकिन गरीब परिवार के रोजी रोटी के ही जरिए को उड़ा ले गए,मामले में ग्राम सिंघरी के रहने वाले शिव कुमार साहू ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज की है। दरअसल शिव कुमार अपने ऑटो क्रमांक CG10AV8731 से रोजाना सवारी ढो कर अपने परिवार को चलता था। वह रोज की ही तरहा 15 दिसंबर बेलतरा से सवारी छोड़कर अपने घर के सामने अपने ऑटो को रखा था। इसी बीच रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरो ने शिव कुमार साहू के घर के सामने रखी ऑटो को उड़ा ले गए, और गाड़ी के कीमती पैट्स को निकाल, लावारिस हालात में ऑटो छोड़ फरार हो गए।

रात्रि गश्त की खुली पोल…

रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत महीनों में चोरी एटीएम ब्रेक जैसे कई बड़ी घटना घट चुकी है हर मामलों में रतनपुर पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर ही सवालिया निशान खड़े होते आ रहे है। उक्त मामले में भी पुलिस की रात्रि गश्त प्रार्थी शिव कुमार साहू के कुछ काम नही आ सकी।

परिवार का एकमात्र सहारा भी गया..

रतनपुर के ग्राम सिंघरी में रहने वाला शिवकुमार साहू पेशे से एक किसान है वह किसी तरह अपने परिवार का पेट चलाने जोड़ तोड़ कर ऑटो खरीदा था जिसे वह सवारी ढो कर अपनेेेे परिवार का संचालन करता था। लेकिन 15 दिसंबर को उसके वाहन के चोरी कर कंडम हालात में छोड़ दिया गया ऐसे में शिवकुमार के सामने अपने परिवार के भरण-पोषण की कठिन जिम्मेदारी आ पड़ी है। जिसको लेकर शिव के पास कोई समुचित व्यवस्था नही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस...