गौरेला

ठेकेदार के अकाउंटेंट से साढ़े 7 लाख रुपए की लूट, 16 दिनों बाद लिखाई गई रिपोर्ट….. अज्ञात लुटेरों ने जंगल मे दिया घटना को अंजाम

डेस्क

गौरेला- थाना क्षेत्र के धनौली के पास मेन रोड पर पोढ़की अमरकंटक मार्ग पर कुछ लुटेरों द्वारा बंदूक दिखाकर साढ़े 7 लाख रुपए की लूट किये जाने का मामला सामने आया है, जिसमें घटना 4 फरवरी की शाम को घटित होने की जानकारी दी गई है, वही लूट की रिपोर्ट घटना के 16 दिनों बाद लिखाई गई है, जिसके पीछे ठेकेदार के बाहर से यहाँ लौटने को बताया जा रहा है। दरअसल इंदिरा गांधी ट्राइबल विश्वविद्यालय अमरकंटक में निर्माण कार्य का टेंडर लेने वाले झाँसी निवासी सौरभ अग्रवाल ने गौरेला थाने पहुँचकर शिकायत की है

कि उसके अकाउंटेंट अविनाश कुमार और दो अन्य कर्मचारी 4 फरवरी की शाम पेंड्रा के धर्मप्रकाश अग्रवाल साढ़े 7 लाख रुपए पेमेंट देने के लिये लेकर कैम्पर वाहन क्रमांक यूपी 93 बीटी 8189 से लेकर लौट रहे थे, जिन्हें थाना क्षेत्र के धनौली पहाड़ी के पास मेन रोड पर कुछ लोगों द्वारा बंदूक दिखाकर लूट लिया गया। लूट की वारदात के बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उसे दी, जो कि बाहर होने के कारण घटना के 16 दिनों बाद यहाँ पहुँचा और इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में गौरेला पुलिस ने शिकायत पर आईपीसी की धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...