निगमबिलासपुर

बरसात आते ही नाला सफाई की चिंता सताने लगी निगम को

डेस्क

मेयर किशोर राय ने वार्ड क्रमांक 28 व 25 को जोड़ने वाला कश्यप कालोनी स्थित नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाला सफाई के साथ साथ उससे निकलने वाले मलबा को उठाने के निर्देश दिए।
बरसात में शहर में जल भराव की स्थिति से निबटने के लिए सभी नालों की सफाई करायी जा रही है। इसका जायजा लेने मेयर किशोर राय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 28 व 25 को जोड़ने वाला कश्यप कालोनी स्थित नाला का निरीक्षण किया। मेयर किशोर राय ने खड़े रहकर नाले की सफाई करायी। इस दौरान मेयर ने नाला सफाई से निकलने वाले मलबा का तत्काल उठाने की बात कही।

मेयर श्री राय ने कहा कि नाली एवं नाला सफाई के बाद मलबा को नाला के किनारे ही छोड़ने की शिकायत मिल रही है। इससे जहां एक ओर लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है वही आवागमन में परेशानी होती है। इतना ही नही बरसात होने नाला से नकाला गया मलबा वापस बह कर नाला में ही चला जाता है। इससे सफाई नहीं होने जैसी स्थिति ही बनी रहती है। मेयर श्री राय ने नाला सफाई के दौरान तत्काल मलबा नहीं उठाने पर सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। इसी तरह गैंग लगाकर होटल शिवा इंटरनेशनल से मोती लाल पेट्रोल टंकी तक गैंग लगाकर नाला की सफाई कराने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओंकार शर्मा को दिए।

मेयर किशोर राय ने सरकंडा व राजकिशोर नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई वार्डों में गंदगी मिली। इसी तरह लोगों ने नियमित सफाई नहीं होने की शिकायत की। इसपर मेयर ने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओंकार शर्मा पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान मेयर ने सरकंडा व राजकिशोर नगर क्षेत्र में नियमित सफाई करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,