मुंगेली

हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओं की जान

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस का दावा है कि चालक ने तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाते हुए जानबूझकर मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।पुलिस के अनुसार, शिक्षकनगर पंडरिया निवासी विश्वनाथ बसोर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। घटना 1 अगस्त की है, जब किरण बसोर अपने साथी के साथ शादी समारोह के ऑर्डर का काम पूरा कर मोटरसाइकिल से लौट रही थीं। ग्राम बरेला मेन रोड पर सड़क पर गाय होने के कारण उन्होंने अपनी एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल किनारे खड़ी कर दी। इसी दौरान मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही सफेद रंग की स्कोडा कार (क्रमांक सीजी 15 डीएन 3866), जिस पर “सीएमओ (यूएडी) सीजी गवर्नमेंट” लिखा था, तेज गति से गलत दिशा में आई और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किरण बसोर और मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में जरहागांव पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार चालक अमरेश सिंह (58), निवासी महेश्वर कॉलोनी, अंबिकापुर को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना में प्रयुक्त स्कोडा कार भी जब्त कर ली गई है।आरोपी के खिलाफ थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 110/26 के तहत धारा 281, 125(ए) और 105 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और लापरवाही से बचें, ताकि इस तरह की दुखद दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,