बिलासपुर

20 महीने से न किराया, न ट्रक… 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र में दो 12 चक्का वाहनों के किराये को लेकर कथित अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर रायपुर निवासी एक युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, रामा लाइफ सिटी, सकरी निवासी प्रवीण कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह श्री सालासर ट्रेडर्स के प्रोपराइटर हैं और हार्डवेयर व बिल्डिंग मटेरियल का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्वामित्व वाले दो 12 चक्का ट्रक अगस्त 2024 में रायपुर निवासी अफताफ कुरैशी ने किराये पर लिए थे। आरोपी ने समय पर किराया चुकाने और किराया अवधि समाप्त होने पर दोनों वाहन सुरक्षित लौटाने का भरोसा दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वाहन लेने के बाद आरोपी ने केवल शुरुआती तीन माह का किराया, प्रति वाहन 1.10 लाख प्रतिमाह की दर से कुल 6.60 लाख का भुगतान किया। इसके बाद करीब 20 माह का लगभग 44 लाख किराया बकाया हो गया, लेकिन आरोपी ने न तो शेष राशि का भुगतान किया और न ही दोनों वाहन वापस किए। प्रार्थी का यह भी आरोप है कि किराया मांगने पर आरोपी कथित रूप से धमकी देता था और झूठे मामले में फंसाने की बात कहता था। साथ ही दोनों ट्रकों को किसी अज्ञात स्थान पर खड़ा कर अपने कब्जे में रखा हुआ है। शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और...