छत्तीसगढ़बिलासपुर

विश्व महिला दिवस पर स्वयंसिद्धा पुलिस अधिकारियों का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संभाग के आईजी प्रदीप गुप्ता द्वारा ऐसी ही चुनिंदा 6 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान आईजी कार्यालय में किया गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। आज की महिलाओं ने लगभग सभी मोर्चों पर खुद को पुरुषों के बराबर साबित किया है। कहीं-कहीं तो महिलाएं पुरुषों से भी आगे निकलती नजर आ रही है ।एक दौर था जब पुलिस और सैन्य सेवा में महिलाओं की भागीदारी की बात कोई सोच भी नहीं सकता था लेकिन आज महिलाओं ने रक्षा सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है ।बिलासपुर में भी ऐसी कई महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हैं जिन्होंने अपने कार्य सेवा और दक्षता से सबको प्रभावित किया है ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संभाग के आईजी प्रदीप गुप्ता द्वारा ऐसी ही चुनिंदा 6 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान आईजी कार्यालय में किया गया। सम्मानित होने वाली पुलिस अधिकारियों में एआईजी प्रतिभा तिवारी ,डीएसपी स्नेहिल साहू, सब इंस्पेक्टर किरण राजपूत भी शामिल रही। आईजी ने महिला अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...