बिलासपुर

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत…. चालक फरार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर– कोनी थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जलसो निवासी अखैबर लाल सूर्यवंशी 40 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से शाम करीब 6:30 बजे जलसो की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पौसरा में सामने से आ रहे ट्रैक्टर इंजन क्रमांक CG10 BZ 4441 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अखैबर लाल सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिर पड़े, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अखैबर लाल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार