बिलासपुर

फेसबुक विज्ञापन में कार खरीदने की कोशिश पड़ी महंगी, कम दाम की लालच में गंवाए 67 हजार रुपए…साइबर ठगों का एक और कारनामा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जिस तरह से हमारी लाइफ स्टाइल आसान बनाती है उसी तरह थोड़ी सी चूक भारी नुकसान भी पहुँचा सकती है। उंगलियों के इशारे अब भारी पड़ने लगे है। दरअसल खपरगंज निवासी मनीष कुमार वर्मा ऐसे ही धोखे का शिकार हुए है, जो फेसबुक में महज 40 हजार रुपए के सेकेंड हैंड कार को खरीदने के चक्कर मे 67 हजार से अधिक रुपए गंवा बैठे है। सोशल साइट्स पर लोग जल्द ही किसी अनजान पर भरोसा करने लगे है, जिसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है, दरअसल प्रार्थी मनीष ने विज्ञापन देखा की फेसबुक में अल्टो LXI नम्बर CG11C9338 बिक्री के लिए लिखा है, उसमें दिये गये नम्बर पर कॉल किया तो उस पर संतोष कुमार सीआईएसएफ दिखाया आर्मी का जवान समझकर उसने विश्वास कर उससे गाड़ी की किमत पूछी तो उसने किमत 40,000 रूपए बताए और उसने 2120 रूपये जमा करने कहा उसके बाद लगातार 12250 रूपए फिर 12250 रूपए इसके बाद 24500 रूपय जमा करने कहा इसके लिए उसने आर्मी का नियम बताकर 20 मिनट का समय दिया तय समय में राशि जमा नही होने पर एक बार फिर 16108 रूपए जमा कराए इस राशि को भी उसने समय पर जमा नही होने की बात कहीं और 16160 रूपए की मांग करने लगा इस पर प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी होने की संभावना लगी तो उसने गाड़ी भेजने को कहा तब उसे गाड़ी का पूरा पैसा जमा करने के बाद ही गाड़ी मिलने की बात कही गई, जबकि प्रार्थी ने कुल 67228 रूपये बताए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए थे, मामले में प्रार्थी को तब अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। 

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...