बिलासपुर

सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों की निष्पक्ष जांच हो

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सेलर में जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच धनंजय सिंह ठाकुर ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक दबाव से प्रेरित बताया है। उनका आरोप है कि सत्तापक्ष से जुड़े प्रभावशाली लोगों के दबाव में एक चुनिंदा जमीन का सीमांकन कराया जा रहा है, जबकि उनकी करीब 60 एकड़ जमीन से जुड़े सभी खसरों की निष्पक्ष जांच और सीमांकन होना चाहिए। सरपंच ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। सरपंच धनंजय सिंह ठाकुर के मुताबिक सोमवार सुबह पटवारी उनके घर पहुंचे और उनके भाई के ईंट-भट्ठे से लगी जमीन के सीमांकन की बात कही। उनका कहना है कि सीमांकन को लेकर उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार मनीषा झा के मौके पर पहुंचने की बात भी उन्होंने कही। हालांकि, खड़ी फसल होने के कारण तत्काल सीमांकन नहीं हो सका।

धनंजय सिंह ठाकुर, सरपंच ग्राम पंचायत सेलर

सरपंच का कहना है कि यदि राजस्व विभाग को जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए सीमांकन करना है तो केवल एक खसरे तक कार्रवाई सीमित नहीं रहनी चाहिए। उनकी करीब 60 एकड़ जमीन से जुड़े सभी खसरों का एक साथ और निष्पक्ष सीमांकन कराया जाए, ताकि किसी तरह की पक्षपात की आशंका न रहे। यही नहीं, सरपंच ने कार्रवाई के पीछे राजनीतिक दबाव होने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि के कारण व्यक्तिगत इंटेंशन से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर मुरुम खनन, अरपा नदी से रेत उत्खनन और जमीन-कॉलोनाइजिंग से जुड़े मामलों का भी उल्लेख करते हुए प्रभावशाली लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है।सरपंच ने मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से जुड़े जमीन मामले का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि यदि प्रशासन जमीन संबंधी मामलों में कार्रवाई कर रहा है तो सभी मामलों की समान रूप से जांच होनी चाहिए। किसी व्यक्ति या राजनीतिक पृष्ठभूमि के आधार पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी संबंधित खसरों का पारदर्शी सीमांकन कराया जाए। साथ ही, यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए। सरपंच के आरोपों के बाद अब राजस्व विभाग की कार्रवाई और कथित राजनीतिक दबाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फ़िलहाल इन आरोपों पर प्रशासन और सत्तापक्ष का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...