कोरबा

15 वर्षीय लड़की की लाश हुई कुँए से बरामद, आखिर क्या है मौत की वजह….मामला संदिग्ध

डेस्क

कोरबा- कटघोरा थाना इलाके के नानबाँका पंचायत के आश्रित मोहल्ला घोघरीपारा में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब घर की 15 वर्षीय बेटी की लाश घर के पास मौजूद एक कुँए में देखी गई। स्कूली छात्रा ने आत्महत्या की नियत से कुँए में छलांग लगाईं या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुई है? जानकारी के मुताबिक़ घोघरीपारा के रहने वाले बहोरन सिंह सोरी की बेटी मालती कुमारी सुतर्रा के शासकीय स्कूल में कक्षा 10 वीं में अध्यनरत है। कल रात में सभी के साथ खाना खाया और फिर सोने के लिए अपने बिस्तर पर चली गई। आज सुबह जब मालती की भाभी कुँए की तरफ गई तो नजारा देखकर उसके पैरो तले जमीन खिसक गई।

मालती की लाश कुंए में तैर रही थी। उसने चिल्लाकर सभी को आवाज लगाईं और फिर लाश को बाहर निकलने की कवायद शुरू हुई। बदहवास परिजनों ने इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी जिसके बाद छात्रा की लाश को बाहर निकला गया। पंचनाम और मर्ग कायमी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा लाया गया। पुलिस तथ्यों पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न...