बिलासपुर

बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप…अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई गुहार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका स्थित शिवम वाटिका कालोनी से एक 32 वर्षीय महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने महिला के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द तलाश करने की मांग की है। घटना के बाद परिवार में चिंता और दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार शिवम वाटिका कालोनी मोपका निवासी हिमांशु कुर्रे, पति हरीश कुर्रे, उम्र 32 वर्ष 2 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5 बजे अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थीं। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला घर वापस नहीं पहुंची। निर्धारित समय तक उसके लौटकर नहीं आने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क करने के साथ संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। लगातार तलाश के बावजूद जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने 3 अक्टूबर को सरकंडा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला के अचानक गायब होने को लेकर अपहरण की आशंका जताई गई है। परिजनों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की जल्द तलाश करने और उसके संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
महिला के लापता होने के बाद से परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला किन परिस्थितियों में लापता हुई और वह कहां गई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल महिला के संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

error: Content is protected !!
Letest
बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न...