पचपेड़ी

अज्ञात कारणों से 11 वर्षीय मासूम ने लगाई फांसी…,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक मासूम ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा अच्छे नगर मोहल्ले में निवास करने वाले संतोष केवट के 11 वर्षीय बेटे कबीर केवट ने घर के पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। मृतक के पिता ने बताया बुधवार को सुबह 8 बजे के आसपास अपने 3 बच्चों को स्कूल जाने की बात कहकर पति पत्नी खेत चले गए थे।

जिसके बाद उसके बच्चों में बड़ा लड़का चंद्रप्रकाश अपने मझिले भाई के साथ स्कूल चला गया वही छोटा भाई कबीर घर में ही रुके हुए थे जब बड़ा भाई चंदप्रकाश स्कूल से 1,30 बजे के आसपास घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है जिसके बाद बाहर से खिड़की से झांकने पर देखा तो
उसका भाई कबीर जो गांव के ही प्राइवेट स्कूल में 5 वीं कक्षा का छात्र था कमरे के अंदर तख़त में कुर्सी लगाकर ऊपर सीलिंग फेन (पंखे) से रस्सी के सहारे झूल रहा था

जिसके बाद चंद्रप्रकाश ने इसकी सूचना आसपास के लोगो सहित पिता को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे पिता संतोष केवट ने इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आगे की जांच में जुट गई है।वही इतने छोटे से मासूम ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की यह पुलिसिया जांच कार्यवाही में स्पष्ट होगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...