बिलासपुर

बिना मास्क घूमने वालो को चुकाना पड़ सकता है 500 रुपए जुर्माना….निगम की टीम करेंगी कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए अब मास्क नहीं पहनने वालो पर नगर निगम ने जुर्माना करना शुरू कर दिया गय है। जोन स्तर पर टीम गठित कर जुर्माना लगाया जा रहा है। पहले दिन 20 से ज्यादा लोगों पर 500-500 रुपए का जुर्माना किया गया है। मालूम हो कि कोरोना महामारी को दरकिनार कर लोगों द्बारा लापरवाही बरतने का नतीजा अब सामने आने लगा है। लगातार दिनों में संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है। अब रोजाना 150 से लेकर 250 तक मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। अब सावधानी नहीं बरती गई तो यह संख्या लगातार बढ़ेगी और हालात कोरोना के दूसरे लहर जैसी हो जाएगी। वही इन बातों को ही ध्यान में रखकर लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही हैं इसके बाद भी लोग गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं और बिना ख़ौफ़ खुलेआम बिना मास्क के बाजार में निकल रहे हैं और कोरोना से संक्रमित हो जा रहे हैं।

वही अब इस तरह की लापरवाही को देखते हुए नगर निगम की गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए सख्त कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। इसी के तहत गुरुवार को नगर निगम ने आठों जोन स्तर पर मास्क नहीं पहनने वालो पर कार्यवाही करते हुए 500-500 रुपए जुर्माना वसूला है। पहले दिन 20 से ज्यादा कार्रवाई के जद में आए हैं। निगम प्रबन्धन ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्यवाही चलेगी, क्योंकि जब तक लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं तब तक कोरोना को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सख्ती बरतने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

सावधानी ही सुरक्षा.. गाइडलाइन का करे पालन: मेयर

महापौर रामशरण यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम को ये निर्णय लेना पड़ा है। बिना मास्क वालों पर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है। शहर के लोगो से अपील है कि वो संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए गाईडलाइन का पालन करें। भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचे और जब भी घर से निकले मास्क लगाकर ही निकले। क्योकि हमारी सावधानी में ही सुरक्षा है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...