बिलासपुर

VIDEO: मंगला चौक के बाद अब आजाद चौक में ट्रैफिक जाम की समस्या…. सड़क चौड़ीकरण का मामला अब भी लंबित, क्षेत्रवासियों ने कहा कब मिलेगी राहत?

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आजाद चौक के चौड़ीकरण की मांग को लेकर मंगला क्षेत्र के रहवासी और स्कूली छात्र मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जहां उन्होंने आजाद चौक पहुंच मार्ग के चौड़ीकरण की मांग जिला कलेक्टर सौरभ कुमार के समक्ष रखी है, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है, कि आजाद चौक के पहुंच मार्ग का रास्ता काफी सकरा है जिस वजह से आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है तो वहीं स्कूली बच्चों को घंटों जाम में फस कर इंतजार करना पड़ता है, इन सबके अलावा सकरे रोड के वजह से आएदिन एक्सीडेंट होती है। इधर नागरिकों के अनुसार मंगला क्षेत्र में करीब ढाई लाख रहवासी रहते है। जिनको रोजाना आजाद चौक रास्ते से आना जाना पड़ता है। जिससे वहां पर लगातार ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है, लेकिन मार्ग का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है।

ऐसी स्थिति में बार-बार ट्रैफिक जाम होने सहित दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इस दौरान मंगला के रहवासियों के अनुसार मार्ग के चौड़ीकरण में बेवजह विलंब किया जा रहा है जिससे आए दिन दुर्घटनाओं को न्यौता मिल रहा है। नागरिकों ने बताया कि मार्ग संकरा होने का खामियाजा नागरिकों को दुर्घटनाग्रस्त होकर भोगना पड़ रहा है।  इधर इस मामले में उन्होने ज्ञापन सौंपकर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार को उचित पहल करने का आग्रह किया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...