रतनपुर

मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके पर ही थमी सांसें

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसाझाल मेन रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से चलाए जा रहे बस वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पवन सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम पौंसरा थाना कोनी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि उसका साला साहिल सिंह ठाकुर, निवासी किरारी थाना मस्तूरी, 1 अक्टूबर की सुबह अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल मरवाही जाने के लिए निकला था। इसी दौरान ग्राम बांसाझाल मेन रोड पर करीब सुबह 11 बजे बस क्रमांक CG10CE2453 ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पवन सिंह ठाकुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। वहां साहिल सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की टक्कर के बाद युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।परिजनों ने हादसे के लिए बस चालक की तेज एवं खतरनाक ड्राइविंग को जिम्मेदार बताया है। शिकायत के आधार पर रतनपुर पुलिस ने बस क्रमांक CG10CE2453 के चालक के खिलाफ धारा 184 एलकेएस एवं 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे में युवक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई...