सक्ती

जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड…अनुशासनहीनता पर एक्शन,

रमेश राजपूत

सक्ती – पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है। सक्ती पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक चालक क्रमांक 353 मनोज कुमार सारथी को जुआ खेलते पकड़े जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक मनोज कुमार सारथी 22 जून 2026 से बिना किसी सूचना और अनुमति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित था। इसी दौरान वह जिला कोरबा के रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में चल रहे जुए के फड़ में शामिल हो गया। सूचना मिलने पर रजगामार चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जुआरियों के खिलाफ रेड कार्रवाई की, जिसमें आरक्षक मनोज कुमार सारथी भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्रवाई की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आरक्षक चालक मनोज कुमार सारथी को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल न हों। उन्होंने चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता या अपराध में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल