छत्तीसगढ़रतनपुर

महिलाओं को घर में अकेला पाकर घुस आए तीन बदमाश मंगलसूत्र लूटने के साथ कर दी महिलाओं की पिटाई

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कानून व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

घर में पुरुष सदस्यों की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी और मारपीट करने वाले तीन युवकों को रतनपुर पुलिस ने पकड़ा है। ग्रामीण शिव कुमार बंजारे ग्राम गिधौरी का निवासी है ,जो रोज की तरह मंगलवार को भी काम पर चला गया था । उसके पीछे घर में बहु चंद्र कली और बेटी सुषमा थी। तभी घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर मालिकराम सूर्यवंशी ,अजय सूर्यवंशी और मुकेश सूर्यवंशी घर में घुस आए जो चंद्र कली और सुषमा के साथ बदतमीजी करने लगे। जब दोनों ने मना किया तो उनसे मंगल सूत्र लूटकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक और बेटी के घर पहुंचने की आवाज सुनकर तीनों युवक दीवार कूदकर भाग खड़े हुए। महिलाओं ने इसकी सूचना शिव बंजारे को दी, जिन्होंने रतनपुर थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई। लगातार एसपी के निर्देश के बाद भी शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कानून व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद है ।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...