कोटा

कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा क्षेत्र में बुधवार शाम तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्राम लखोदना के पास हुआ। दोनों किसान बारिश के दौरान खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक गाज गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए कोटा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान ग्राम लखोदना निवासी मन्ना यादव 41 वर्ष पिता माखन यादव और ग्राम नवाडीह बेलगहना निवासी कुंजराम यादव 45 वर्ष पिता गंगाराम यादव के रूप में हुई है। दोनों की शादी लखोदना गांव में ही हुई थी और वे आपस में साढ़ू थे। बताया गया कि बुधवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच क्षेत्र में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों किसान लखोदना स्थित खेत की ओर गए थे। बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। गाज गिरते ही दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी हालत बिगड़ गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल कोटा अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। पुलिस के अनुसार गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश,