पचपेड़ी

पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत…पानी में मिली लाश

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के पास स्थित झरिया डेम में नहाने गए एक बुजुर्ग की डूबी हुई लाश मिली। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मौत डेम में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले में पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोन निवासी समेलाल पटेल पिता स्वर्गीय बरन लाल पटेल 48 वर्ष बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे गांव के पास स्थित झरिया डेम में नहाने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और इसके बाद वापस नहीं लौटे। कुछ समय बाद डेम में उनकी लाश डूबी हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने समेलाल पटेल को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इधर, बुजुर्ग की अचानक मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...