मस्तूरी

अज्ञात चोरों की नजर अब सरकार के गौठानो पर…..2 गौठानो से कीमती सामान की हुई चोरी, सरपंच,सचिव ने दर्ज कराई शिकायत

उदय सिंह

मस्तूरी – ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी के बढ़ते मामलों के बीच अब पुलिस के उदासीन रवैया का चोर जमकर फायदा उठा रहे है। जहाँ घरों और दुकानों के बाद चोर गिरोह गांव के गौठानो पर अपना हाथ साफ कर रहे है। ताजा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ चोरों ने गौठानो में हजारों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पहला मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र से सामने आया है जहाँ ग्राम रिस्दा के गौठान में 26 और 27 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सोलर पम्प मोटर स्ट्रक्चर पाईप 8 नग, तडित चालक लाईटिंग, जी. आई. पाईप 13 फिट एवं सामने लगा लोहे का गेट को चोरी कर रफूचक्कर हो गए हैं।

जिसकी शिकायत ग्राम के सचिव ने मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है। इसी तरह दूसरा मामला भी मस्तूरी थाना क्षेत्र से ही ग्राम देवगांव से सामने आया है। जहाँ अज्ञात चोरों ने गांव के गौठान में 27 और 28 मई के दरमियानी रात धावा बोलकर वहाँ रखे 3 एचपी के सोलर सबमर्सिबल पंप, मोटर, केबल वायर 3 कोर के करीबन 70 मीटर, रोप वायर 14एमएम के करीबन 60 मीटर, जी आई पाईप करीबन 13फीट, स्ट्रक्चर सपोर्टिंग पाईप दो नग लेकर रफूचक्कर हो गए थे। जिसकी शिकायत गांव के सरपंच ने मस्तूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनो ही मामलों में स्थानीय पुलिस ने अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र...