बिलासपुर

भेंट मुलाकात :-  13 मई को बिलासपुर विधानसभा में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री…करोड़ो के कार्यों की देंगे सौगात

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 मई को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां 11.35 बजे से अपरान्ह 2 बजे के बीच चकरभाटा कैम्प में छत्तीसगढ़ सनाडय क्षत्रिय कुर्मी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद पुलिस ग्राउण्ड बिलासा गुड़ी में हजरत मदार शाह बाबा के सलाना उर्स कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। श्री बघेल तारबहार में आईसीसीसी बिल्डिंग, स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल और एमएलसीपी बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अरपा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 2.30 बजे हरदेव लाल भगवती मंदिर में दर्शन करने के बाद अपरान्ह 2.45 बजे लाल बहादुर शास्त्री प्रांगण पहुंचेंगे और स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री स्कूल का उद्घाटन करेंगे तथा भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। श्री बघेल शाम 4 बजे एसईसीएल इंदिरा विहार गेस्ट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट-मुलाकात करने के बाद शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन