पचपेड़ी

पचपेड़ी मर्डर मामला…पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, पत्थर से वार कर उतारा था मौत के घाट, पुलिस पहुंची आरोपियों तक

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाने से महज कुछ मीटर की दूरी में हुए हत्या के मामले को पचपेड़ी पुलिस ने हत्या के 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ दिलीप नायक पिता स्व स्वामीनाथ उम्र 48 वर्ष जो की होली मानने देर शाम को निकला था लेकिन रात तक घर वापस नहीं पहुंचा था,

जिसकी दूसरे दिन गुरुवार को सुबह ग्रामीणों ने थाना से कुछ दूरी पर नट मोहल्ला में रोड के किनारे लाश देखी, जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस के साथ ही एडिशनल एसपी राहुल शर्मा, सीएसपी गरिमा द्विवेदी एवं फॉरेंसिक टीम सहित डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ एवं हत्याकांड की रात जिन लोगो के साथ आखरी बार देखा गया था उन सभी लोगो को पुलिस अपने अभिरक्षा में रख पूछताछ कर रही थी,

जिनमें से 4 संदेहियों ने उक्त हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया की होली की रात मोहल्ले में नगाड़ा गाने बजाने का आयोजन था।

जहां मृतक दिलीप भी पहुंचा था जिससे आरोपियों की पुराने रंजिश के कारण फिर से विवाद करने लगे, जिसके बाद आरोपी हरिगोपाल जायसवाल, भागवत जायसवाल मनीष गुप्ता और बुदरु जायसवाल ने पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया एवं मौके से फरार हो गए थे।

वही इस हत्याकांड के मामले का खुलासा जल्द ही पुलिस कर सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन