पचपेड़ी

लॉक डाउन में ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री, पुलिस कर रही लगातार छापामार कार्रवाई

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के आसपास के गांव से अवैध शराब बिक्री की शिकायत लगातार पचपेड़ी पुलिस को मिल रही थी । जिसपर रोकथाम व कार्यवाही करने क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया था। इसी कड़ी में शनिवार को थाना प्रभारी पचपेड़ी प्रवीण राजपूत को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कुकुर्दीकेरा में दल्लु उर्फ ईश्वर चंद पटेल नामक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है ।

उक्त मुखबीर सूचना पर ग्राम कुकुर्दीकेरा पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किया गया, आरोपी दल्लु उर्फ ईश्वर चंद पटेल पिता जनीराम पटेल उम्र 45 वर्ष अपने घर में मिला जिसके कब्जे उसके घर के बाड़ी से एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर 50 नग प्लास्टिक पन्नी में बंधा हुआ गंध युक्त हाथ भट्ठी महुआ शराब प्रत्येक पन्नी में करीब 200 एम.एल. हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 10 लीटर कीमती 2000 / – रूपये को जप्त कर सील बंद किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत , प्रधान आर सहेत्तर कुर्रे एवं अन्य स्टाप का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन