बिलासपुर

5 ठिकानों से फिर 4 लाख से अधिक का धान जब्त…मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, तखतपुर और मस्तूरी क्षेत्र में हुई छापेमारी,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध अभियान जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर पांच स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर 138.50 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। जब्त किये गये धान की कीमत सवा चार लाख रूपए से ज्यादा है।

संयुक्त जांच दल द्वारा कृषि उपज मंडी समिति तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरौटीकापा के जितेन्द्र साहू के संस्थान से 30 क्विंटल, गोबंद के सीताराम साहू से 30 क्विंटल, ग्राम सकरा के अमर दास मानिकपुरी के संस्थान से 20 क्विंटल तथा कृषि उपज मंडी समिति जयरामनगर क्षेत्र अंतर्गत दिव्या किराना स्टोर ग्राम जुनवानी के संस्थान से 32 क्विंटल धान एवं ग्राम बिनोरी के राम जी चतुर्वेदी के संस्थान से 26.50 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।

इन संस्थानों से कुल 138.50 क्विंटल धान का अवैध स्टॉक पाये जाने पर खाद्य एवं मंडी विभाग के द्वारा मंडी अधिनियम के अंतर्गत जब्ती की कार्यवाही की गई। कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी की सम्पूर्ण अवधि तक इस तरह की छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार