मल्हार

मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीने बाद मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा में करीब तीन महीने पहले करंट लगने से हुई मजदूर सुखचन्द्र कुर्रे की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मेलु राम नवरंगे के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि बिजली बंद होने की बात कहकर छत पर रॉड डालने के दौरान रॉड 11 केवी की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मामले की अग्रिम जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मल्हार पुलिस सहायता केंद्र ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

24 जुलाई को हुआ था हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे की है। ग्राम बकरकुदा में मेलु राम नवरंगे के घर पर काम चल रहा था। इस दौरान मजदूर सुखचन्द्र कुर्रे छत पर रॉड डाल रहा था। आरोप है कि मेलु राम नवरंगे ने मजदूरों को बिजली बंद करा देने की बात कही थी। इसी भरोसे में छत पर रॉड डालते समय वह 11 केवी की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। इससे सुखचन्द्र करंट की चपेट में आ गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

करंट लगने के बाद सुखचन्द्र को पीछे स्थित तालाब की ओर फेंके जाने का उल्लेख पुलिस जांच में सामने आया है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी ले जाया गया, जहां 24 जुलाई को सुबह 9:55 बजे उसे भर्ती किए जाने संबंधी अस्पतालीन मेमो जारी हुआ। अस्पताल के दस्तावेजों में मृत्यु का कारण बिजली का करंट लगना बताया गया है।

मर्ग जांच के बाद दर्ज हुआ अपराध

मामले में मस्तूरी थाने में मर्ग जांच की जा रही थी। अग्रिम जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल निरीक्षण के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया लापरवाही से मौत होने का मामला पाया। इसके बाद मल्हार पुलिस सहायता केंद्र में मेलु राम नवरंगे के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह...