रतनपुर

ट्रेलर ने एक्टिवा सवार दंपती को लिया चपेट में, मौके पर पति की मौत,पत्नी और बच्ची घायल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के ग्राम बगदेवा के पास ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रेलर को चलाते हुए एक्टिवा सवार पति पत्नी को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई।और पत्नी और एक बच्ची घायल है।वही पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कोरबा जिले के दीपका से बिलासपुर की ओर आ रहे एक्टिवा क्र.CG 10 BG 1580 मे सवार दंपती सोमवार रात 8 बजे के आसपास रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बगदेवा पहुंचे ही थे।

तभी पीछे से ट्रेलर ने जोरदार ठोकर मार दिया जिससे एक्टिवा चला रहे प्रदीप कुर्रे की घटना स्थल में ही मौत हो गई वही एक्टिवा के पीछे बैठे पत्नी और बच्ची ठोकर लगने से उछल कर दूर फेका गया जिससे दोनो को ज्यादा चोटे नहीं आई है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़ मौके से फरार हो गया है।वही रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...