रतनपुर

रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी,

रमेश राजपूत

रतनपुर – दुलहरी तालाब के पास शिव मंदिर के समीप अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद का मामला सामने आया है। रतनपुर नगर पालिका की उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद बिनु निराला ने चार लोगों पर घर के पास गली में आकर अश्लील गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर रतनपुर पुलिस ने रीना बाई, कीर्तन बाई, नीतीश कुमार और श्रवण कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अतिक्रमण हटाने के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बिनु निराला दर्रीपारा रतनपुर के वार्ड क्रमांक 11 में रहती हैं और नगर पालिका की उपाध्यक्ष होने के साथ वार्ड पार्षद भी हैं। उनके मुताबिक, मोहल्ले के रीना बाई, कीर्तन बाई, नीतीश कुमार और श्रवण कुमार द्वारा दुलहरी तालाब के पार स्थित शिव मंदिर के पास कथित तौर पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कराया गया था। नगर पालिका रतनपुर ने 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर में उक्त अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी।

घर के पास गली में हुआ विवाद

बिनु निराला का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के अगले दिन, 23 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे चारों लोग उनके घर के पास गली में पहुंचे। वहां उन्होंने मकान तुड़वाने का आरोप लगाते हुए उनके साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर दोबारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।शिकायतकर्ता के अनुसार, इस घटना से वह और उनका परिवार भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना के दौरान केशव इंदुवा, दुर्गा कोशले, भगवान दास सहित अन्य लोगों के मौजूद रहने की बात भी शिकायत में कही गई है। फिलहाल, रतनपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की आगे की जांच और कार्रवाई पर नजर रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...