कोटा

युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… बेलगहना पुलिस की कार्रवाई

भूवनेश्वर बंजारे

कोटा – छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना चौकी अंतर्गत रहने वाली पीड़िता ने बेलगहना चौकी में 30 जून को कोंचरा निवासी चतुर् सिंह मरकाम उर्फ़ गोलू और गौतम श्रीवास के ख़िलाफ़ छेड़छाड़ कर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। जहाँ पीड़िता ने बताया की 28 जून को दोनो आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर बेलगहना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई, जहाँ आरोपियों के ठिकानों में दबिश देकर गिरफ़्तार कर लिया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, प्रआर घनश्याम आडिल, आरक्षक ईश्वर नेताम, मनोज बरेठ, हेमंत चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,