बिलासपुर

नाबालिग को ट्रेन में अकेला देखकर आरोपी ले गया साथ…फिर जंगल में लूट ली आबरू, रोती बिलखती नाबालिग ने पुलिस को सुनाई आपबीती

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के रतनपुर पुलिस ने एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अकेला देखकर आरोपी की नीयत बिगड़ गई और उसने जंगल में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण को अंजाम दिया है। मामले मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोंड़ी में एक नाबालिग बच्ची डरी सहमी अकेली रो रही है, अपना नाम पता नहीं बता पा रही है, सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम पोंड़ी जाकर नाबालिग बच्ची को थाना लाकर परिजनों के बारे में पुछताछ कर परिजनों को थाना तलब किया गया। परिजनों के थाना आने पर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पुछताछ किया गया, तब नाबालिग लड़की ने आपबीती बताई कि वह दिनांक 26/12/2023 को ट्रेन से बिलासपुर चली गई थी, जो ट्रेन में ही एक आदमी इसे अकेली देखकर अपने घर ले गया और इसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाया है। नाबालिक बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्र. 853/2023 धारा 363,377 भादवि, 04 पाक्सो एक्ट का अपराध कायम किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया। जिस पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतू टीम गठित कर बल रवाना किया गया, जो ग्राम पोंड़ी -खैरा के लोगों द्वारा उक्त नाबालिग बच्ची को सुबह एक फकीर के साथ घुमते देखना बताये जिस पर उक्त फकीर का आसपास पता तलाश किये जो ग्राम बेलगहना का होना पता चला जिस पर त्वरित टीम रवाना किया गया जो आरोपी को उसके घर से कब्जे में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया गया। उक्त आरोपी अपना नाम मोमिंद शा उर्फ गोपाल खड़िया निवासी डिपरापारा बेलगहना का बताया तथा दिनाँक 26/12/2023 को बिलासपुर से बेलगहना आते समय ट्रेन में उक्त नाबालिग बच्ची को अकेले देखकर अपने घर बेलगहना ले जाना बताया। रात भर उसे अपने घर में परिवार के साथ रखा, दुसरे दिन भीख माँगने बच्ची को साथ लेकर ग्राम खैरा गया वहाँ से पैदल ग्राम पोंड़ी जाना तथा पास के जंगल में सुनसान जगह पाकर लड़की के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाकर लड़की को छोड़कर भाग जाना बताया। विवेचना दौरान आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, प्रशिक्षु. डी.एस.पी रोशन आहुजा, उपनिरी. कमलेश बंजारे, आरक्षक बसंत मानिकपुरी, रोशन पटेल, कीर्ति पैकरा का विषेश योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...