कोटा

पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी स्थित वर्मा मोहल्ले में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। एक पक्ष ने पड़ोसी दंपती पर पत्थर मारकर युवक को घायल करने और कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला ने भी पटाखे के छिलके गिरने का विरोध करने पर ईंट से हमला कर सिर फोड़ने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटे पर पत्थर से हमला, कार का शीशा भी तोड़ा


ग्राम गनियारी निवासी मनीषा वर्मा ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 22 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे वह घर पर थी। इसी दौरान गाली-गलौज की आवाज सुनकर बाहर निकली तो देखा कि उसका बेटा सम्मीत वर्मा घर के सामने गली में पटाखे फोड़ रहा था। आरोप है कि इसी बात पर मोहल्ले के राजपाल वर्मा और उसकी पत्नी आशा वर्मा ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए पत्थर फेंककर हमला किया। पत्थर लगने से सम्मीत के दाहिने पैर में चोट आई और खून निकलने लगा। आरोपियों ने पत्थर मारकर कार क्रमांक CG11AS8030 का पिछला शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस ने राजपाल वर्मा और आशा वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 324 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाया ईंट से हमला करने का आरोप

वहीं, आशा वर्मा ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे वह घर के बाहर गली में साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले किशन वर्मा के बेटे द्वारा पटाखा फोड़ने से उसका छिलका ऊपर गिर गया। विरोध करने पर किशन वर्मा और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आशा का आरोप है कि किशन वर्मा ने हाथ में रखी ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। पुलिस ने इस मामले में किशन वर्मा और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी,