रायगढ़

बंटवारे के विवाद में बसूला मारकर बड़े भाई की हत्या…आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बैस्कीमुड़ा में आपसी विवाद के चलते बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त औजार बसूला भी बरामद कर लिया है। मामले में थाना प्रभारी लैलूंगा को एक जुलाई की सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम बैस्कीमुड़ा में अर्जुन पैकरा पिता स्व. संतानु पैकरा (37 वर्ष) की किसी व्यक्ति ने बसूला से हमला कर हत्या कर दी है। सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की।परिजनों ने बताया कि 27 जून 2025 की रात अर्जुन पैकरा अपने भाई अरविंद पैकरा के घर जाकर धान और जमीन के बंटवारे की मांग कर रहा था। पूर्व में भी अर्जुन द्वारा घर के धान को बेचने की बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अरविंद ने गुस्से में आकर घर में रखे लोहे के बसूला से अर्जुन के पेट में वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन अर्जुन को उपचार के लिए रायगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर थाना लैलूंगा में आरोपी अरविंद पैकरा पिता स्वर्गीय संतानु पैकरा (32 वर्ष) निवासी बैस्कीमुड़ा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 186/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूलते हुए हत्या में प्रयुक्त बसूला को घर से बरामद कराया। पुलिस ने आरोपी अरविंद पैकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच में थाना प्रभारी लैलूंगा रोहित बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कश्यप, राजेश दर्शन, आरक्षक सुमित उरांव, मन्नु खडिया, इलियास केरकेट्टा व अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...