रायगढ़

ग्रामीणों को ऊंचे ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाला आरोपी गिरफ्तार…गिरवी रखे 8 बाइक जब्त

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस ने ग्रामीणों को ऊंचे ब्याज पर रकम उधार देकर प्रताड़ित करने वाले एक आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भकुर्रा निवासी चूड़ामणि गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 मोटरसाइकिल और लेन-देन से जुड़ा एक रजिस्टर जब्त किया है। आरोपी पर छत्तीसगढ़ ऋणियों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चोरी की बाइक की जांच के दौरान यह सूचना मिली थी कि भकुर्रा गांव में एक व्यक्ति के पास बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें रखी हुई हैं। सूचना पर साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस ने संयुक्त दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने ग्रामीणों को 3 प्रतिशत मासिक ब्याज पर रकम देने और बदले में उनकी मोटरसाइकिल, सोना-चांदी व अन्य कीमती सामान गिरवी रखने की बात स्वीकार की। मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम भकुर्रा निवासी रामप्रसाद रतिया ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि फसल खराब होने और आर्थिक तंगी के कारण उसने सितंबर 2024 में आरोपी से 12 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बदले उसने अपनी सीटी 100 बजाज मोटरसाइकिल गिरवी रखी थी। रामप्रसाद का आरोप है कि कई महीनों तक ब्याज चुकाने के बावजूद आरोपी लगातार मूलधन और ब्याज की रकम वसूलने के लिए गांव, खेत और आसपास उसका पीछा कर दबाव बनाता रहा। शिकायत और बरामद दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 110/2026 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कितने अन्य ग्रामीण इस अवैध सूदखोरी के शिकार हुए हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे केवल बैंक और वैध वित्तीय संस्थाओं से ही ऋण लें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...