बिलासपुर

स्वामी आत्मानंद स्कूल संविदा भर्ती प्रक्रिया….फिर से मेरिट सूची के आधार पर बुलाये जा रहे उम्मीदवार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में संविदा भर्ती को लेकर लंबित मामलों को गति दी गई। इसके तहत पूर्व में चयनित प्रतिभागियों द्वारा ज्वॉइन नही करने पर उनके जगह मैरिट के आधार पर अन्य अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण के लिए बुलाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 9 मई को जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक द्वारा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों के लिए व्याख्याता शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल के कुल 168 पदों के लिए संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमे पात्र अभ्यर्थियों के मेरिट सूची के अनुसार 15 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। दस्तावेज सत्यापन के उपरांत कम्प्यूटर शिक्षक को छोड़कर शेष पदों पर 158 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया था । जारी किए गए आदेश के अनुसार 58 आवेदकों के द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने के कारण प्रतीक्षा सूची से द्वितीय चयन सूची जारी कर विद्यालयवार नियुक्ति आदेश जारी किया गया था। इसके बाद भी 26 पदों के लिए चयनित अभियार्थिओ ने अभिरूची नही दिखाई। लिहाजा अब मैरिट के आधार पर एकबार फिर चयनित प्रतिभागियों की सूची जारी की गई है। जिनके दस्तवाजे सत्यपान के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभागियों को बुलाया गया है। मालूम हो कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची बिलासपुर के NIC पोर्टल https://bilaspur.gov.in में अपलोड कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन हेतु 4 से 6 सितंबर तक को प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 बजे के मध्य शिक्षा विभाग के बैठक कक्ष क्रमांक 06 पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टर कार्यालय के सामने बिलासपुर में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करा सकते है। इसके अलावा अभियार्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल साथ ही स्वाप्रमाणित छायाप्रति अनिवार्य रूप से लाना होगा। इसकी सूचना अभिया
अभ्यर्थियों को वाईस कॉलिंग मैसेज के द्वारा दी जा रही है।

नर्सरी शिक्षक के 6 पदों के लिए अंतरिम मैरिट सूची जारी, दावा आपत्ति का दिया गया समय…

जिले के 4 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में नर्सरी शिक्षक कि भर्ती प्रक्रिया को गति देते हुए पात्र अभ्यार्थियों की अंतरिम मेरिट सूची शिक्षा विभाग ने जारी कर दी गई है जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के चार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में 6 नर्सिंग शिक्षिकाओं के संविदा पद को लेकर 13 जुलाई 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके लिए 28 जुलाई 2023 तक 968 आवेदन शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए थे। जिसके अवलोकन के बाद योग्यता के अनुसार विभाग द्वारा अंतिम मेरिट सूची निर्धारित कर जिले के एनआईसी वेब पोर्टल में जारी कर दिया गया है। इनमे 103 लोगो को ही पात्र पाया गया है। जबकि 865 आवेदनों को अपात्र घोषित कर दिया गया है। उक्त सूची में 21 अगस्त 2023 तक दावा आपत्ति का समय निर्धारित किया गया है। जिसमे आए आपत्ति का निराकरण कर अंतरिम मैरिट सूची जारी कर दी है। जिसके लिए भी 4 सितंबर तक दावा आपत्ति का समय निर्धारित किया गया है। जहां किसी भी प्रकार से चयनित सूची में अभ्यार्थियों के योग्यता और अन्य मामलों में आपत्ति करता शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा कार्यालय पूर्ण कंपोजिट बिल्डिंग में उपस्थित होकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स...