बिलासपुर

सड़क हादसा :- डिलीवरी ऑटो और मोपेड में आमने सामने हुई टक्कर…. मौके पर मोपेड सवार की मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगलवार की देर शाम लालखदान पेपर मिल के पास ग्राम ढेंका मेनरोड में एक डिलीवरी ऑटो और मोपेड के बीच टक्कर हो गई जिसमे मोपेड सवार की मौके पर ही मौत गई है, मिली जानकारी के अनुसार ऑटो क्रमांक cg10 au 2771 बिलासपुर से मस्तूरी की ओर जा रही थी, तभी सामने से मोपेड क्रमांक cg 10 as 4637 सवार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग मौके पर ही गिर गया, जिसे गंभीर चोटें आई, आस पास मौजूद लोगों ने जब घायलावस्था में बुजुर्ग को जांच किया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मामले में डायल 112 और तोरवा थाने को सूचना दी गई है, मौके पर सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति निर्मित हो चुकी है। फ़िलहाल पुलिस एम्बुलेंस से शव को उठवा रही है, साथ मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है ताकि परिजनों को इस घटना की जानकारी दी जा सके, वही ऑटो चालक मौके पर ही उपस्थित है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...