जांजगीर चाँपा

धोखाधड़ी कर आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…पुलिस जुटी थी तलाश में,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – धोखाधड़ी कर मृतिक को परेशान कर आत्महत्या के लिऐ उत्प्रेरित करने वाले फरार आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर थाने में प्रार्थी सतेंद्र पाटनवार ने शिकायत दर्ज कराई की। आरोपी अनुराग राठौर, अंशुल गुहा एवं तीन अन्य लोगों को प्रार्थी के भांजे अमन कौशिक ने कुल 1,60,00,000₹ (एक करोड़ साठ लाख रुपया) उधारी दिया था जिसे वापस मांग करने पर आरोपियों के द्वारा पैसा वापस न कर धोखाधडी कर दिए तथा अमन कौशिक को आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने लगे जिस पर अमन कौशिक के द्वारा आरोपियों के धोखाधडी और प्रताड़ना से तंग आकर 10.09.24 को आत्महत्या करने के लिए जहर सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। जहा उसकी मौत हो गई। इधर मामले में जांजगीर पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ़ धारा 420,34 भा द वि 108,111(2) (क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जहा पुराना सिंचाई कालोनी निवासी अनुराग राठौर और अंशुल गुहा के ठिकाने का पता चलते ही मौके पर दबिश देकर पूर्व में पुलिस ने दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया था। जबकि जांजगीर निवासी ऋषि चौहान फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। इसी बीच जिसके ठिकाने का पता चलते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी