सीपत

मोबाइल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे….चोर और खरीददार से लाखों के मोबाइल बरामद

रमेश राजपूत

सीपत – थाना सीपत को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई की ग्राम मटियारी का अमर सूर्यवंशी मोबाइल बिक्री करने के लिए घूम रहा है, मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमर सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपने पास 6 मोबाइल का होना बताया एवं जनवरी से अब तक विभिन्न जगहों से करीबन 20-22 मोबाइल चोरी करना बताने पर अन्य मोबाइलों के संबंध में पूछताछ करने से दूसरे लोगों के पास बिक्री करना बताया जो राज माल्या, आयुष वस्त्रकार, श्याम कुमार नायक, बैजनाथ मालिया, के पास मोबाइल बिक्री करना बताने पर आरोपी की निशानदेही पर से राज माल्या के कब्जे से 3 मोबाइल ,आयुष वस्त्रकार के कब्जे से 3 मोबाइल,

श्याम कुमार नायक के कब्जे से 8 मोबाइल, बैजनाथ मालिया के कब्जे से 2 मोबाइल जप्त किया गया| इस प्रकार वन प्लस की 2 मोबाइल, वीवो कंपनी की 6 मोबाइल, ओप्पो कंपनी की 1 मोबाइल, सैमसंग कंपनी की 3 मोबाइल, रेडमी कंपनी की 3 मोबाइल, रियल मी कंपनी की 5 मोबाइल, एम आई कंपनी की 2 मोबाइल, कुल 22 मोबाइल जिनकी कीमत लगभग 2,50,000 रुपए है, को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 41(1+4 )/379, 411 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी