बिलासपुर

श्री राजपूत करणी सेना का जिले में किया गया विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी…जिले से लेकर ब्लॉक तक हुआ मनोनयन

उदय सिंह

बिलासपुर– अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी करणी सेना काफी तेजी से अपना संगठन विस्तार कर रही है इसी तारतम्य में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा बिलासपुर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है व नए पदाधिकारी नियुक्त किये है जिसमें जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह क्षत्रिय और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर नियुक्ति पत्र जारी करते हुए, बाबा सिंह ठाकुर तखतपुर को जिला संरक्षक नियुक्ति किया है। वहीं बिलासपुर जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ में अध्यक्ष पद पर डॉ विनय खरसन सिंह, विधि प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष के पद पर अनिल सिंह चौहान व शिक्षा प्रकोष्ठ में राजेश सिंह को बिलासपुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इधर महिला विंग का विस्तार करते हुए करणी सेना ने रश्मि सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है और युवा विंग में कमल सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाया । विक्रम सिंह बेलतरा , सुभाष सिंह बिलासपुर, सुनील सिंह तिफरा को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया । जिला उप सचिव के पद पर राजा सिंह और आलोक सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है वहीं ब्लॉक कार्यकारणी में मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह , ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर मनोज सिंह क्षत्रिय लाल खदान व कमल सिंह राजपूत ढेंका को जिम्मेदारी दी है, इसी क्रम में रतनपुर में ब्लॉक अध्यक्ष पद रवि सिंह परिहार को सौंपा गया है बिलासपुर में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से बिलासपुर सहित पूरे संभाग के राजपूत समाज के लोगों मैं हर्ष का माहौल है बिलासपुर जिले में नियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बधाई प्रेषित करते हुए राजपूत समाज को एकता और संगठन में मजबूती प्रदान करने की बात कही है वही प्रदेश सचिव भारतेंद्र प्रताप सिंह( बी पी सिंह) व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है और कहा है कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का उद्देश्य राजपूत एकता कायम करके रखना, देश के गौरवशाली क्षत्रिय इतिहास की रक्षा करना और समाज में गरीब बेसहारा महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में गरीब के हितों के लिए लड़ना व उनकी आवाज को ऊपर उठाना है l

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी