बिलासपुर

VIDEO: दो अपराधियों ने शनि मंदिर में घुसकर की तोड़फोड़… महिलाओं और दुकानदार से की मारपीट, फिर भी सरकंडा पुलिस बनी उदासीन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– जिले में अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले आरोपियों के हौसले इतने बुलंद है। वह अब छोटे-मोटे वारदातों के बाद भी पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने के वजह से बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से गुरेज नहीं कर रहे हैं एक ऐसा ही मामला शनिवार को प्रकाश में आया है जहां सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शनि मंदिर में दो नशेड़ी युवकों ने जमकर उत्पात मचाया है। जहां कई भिक्षुक महिलाओं, दुकान संचालक की जमकर पिटाई कर दी। इन सब के बाद भी सरकंडा पुलिस देर रात तक मामले से बचती नजर आई, जबकि घटना का विडियो पीड़ित पक्ष के पास था। जिसे सरकंडा पुलिस को दिखाने के बाद भी उनका दिल मामले में नही पसीझा और उन्होंने देर रात उन्हे थाने से चलता कर दिया। तो वही रविवार सुबह जब बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से पीड़ितो ने अपनी आपबीती रखी तब जानकर विधायक के दखल के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रात करीब 9:30 बजे मंदिर के सामने भिक्षा मांगने वाली चंपा लोधी अपने अन्य साथियों के साथ रामबरन गुप्ता के ऑटो में सवार होकर अपने घर जाने निकली थी।

तभी राजकिशोर नगर में रहने वाला युवक राहुल सिंह और टोंचा वहा मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने पहले तो ऑटो का चाबी निकाल कर ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। जब इसका विरोध भिक्षा मांगने वाली महिलाओं ने किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई,इस दौरान बीच बचाव करने आने वाले दुकानदार सुंदर धुरी पर भी युवकों ने जमकर लात घुसे चलाएं, और दुकान में तोड़ फोड़ कर दी।बात यही नहीं रुकी नशे चूर युवकों ने मंदिर अंदर घुसकर बच्चों तक को पीटने की कोशिश की। मामले में पीड़ितों ने तुरंत ही सरकंडा थाने जाकर इसकी शिकायत करनी चाही लेकिन उन्हें वहां से देर रात चलता कर दिया गया। जब बात बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला के समक्ष पहुंची तब उन्होंने मामले में सरकंडा पुलिस से तलब किया। जिसके बाद पुलिस ने प्रार्थियों की शिकायत ले ली है। अब ऐसे में देखना होगा कि इस गंभीर मामले में सरकंडा पुलिस की क्या प्रतिक्रिया होती है इधर इस घटना से मंदिर परिसर में आने जाने वाले लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।

अपराधमुक्त जिला बनाने के सपने को चकना चूर कर रही स्थानीय पुलिस का अड़ियल रवैया..

विधानसभा चुनाव के पहले से ही जिले में विधायक कि रेस में शामिल बीजेपी विधायकों का प्रमुख मुद्दा अपराध मुक्त जिला बनाना रहा है। वही बीजेपी कि जीत के बाद भी बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल सहित अन्य प्रमुख विधायकों ने भी जिले को हिंसा और अपराध मुक्त बनाने पर जोर दिया है। ऐसे में जिले के हुक्मरानों के अपराध मुक्त बनाने के सपने को स्थानीय पुलिस के अपने अड़ियल रवैया के कारण कही ना कही चकना चूर करने का काम कर रही है। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनि मंदिर में हुए सरेराह मारपीट करने के मामले ने इस बात चरितार्थ भी कर दिया है। क्योंकि मामले में पीड़ितों के साथ हुई मारपीट की घटना का सबूत होने के बाद भी सकरंडा पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे कही ना कही उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के हौसले बढ़ाने का काम किया होगा।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी